Friday, July 31, 2026
HomeकानपुरKanpur : नेतृत्व की पहली सीख: बैज के साथ मिली जिम्मेदारी, विद्यार्थियों...

Kanpur : नेतृत्व की पहली सीख: बैज के साथ मिली जिम्मेदारी, विद्यार्थियों ने लिया सेवा का संकल्प

विन्यास पब्लिक स्कूल के इन्वेस्टिचर समारोह में नई छात्र परिषद का गठन, अनुशासन और टीमवर्क पर रहा जोर

Kanpur । नेतृत्व की शुरुआत उम्र से नहीं, जिम्मेदारी निभाने के जज्बे से होती है। इसी संदेश के साथ चौबेपुर स्थित विन्यास पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित इन्वेस्टिचर समारोह में नई छात्र परिषद ने विद्यालय की कमान संभाली। बैज पहनने के बाद छात्र-छात्राओं ने शपथ लेकर विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और सेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

#kanpur

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद प्रधानाचार्या श्रीमती शयला वली ने स्कूल कैप्टन आशुतोष सिंह और अवनी शुक्ला को बैज पहनाकर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी। वाइस कैप्टन यशवंत यादव और नंदिनी वर्मा सहित खेल, सांस्कृतिक, तकनीकी, साक्षरता एवं अनुशासन प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी शपथ ली। चारों सदनों के कैप्टन और उप-कैप्टन का परिचय भी कराया गया।

#kanpur
प्रधानाचार्या श्रीमती शयला वली ने कहा कि एक अच्छा नेता वही होता है जो अपने व्यवहार और कार्यशैली से दूसरों को प्रेरित करे। उन्होंने छात्र परिषद से विद्यालय की परंपराओं और मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

#kanpur

विद्यालय के प्रबंधक वरुण कटियार ने कहा कि छात्र नेतृत्व विद्यार्थियों में निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है, जो भविष्य में भी उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक बनेगी।

समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया। इस अशोक समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...