Thursday, June 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : दिल्ली अग्निकांड के बाद कानपुर में फायर सेफ्टी महाअभियान, होटल-बार...

Kanpur : दिल्ली अग्निकांड के बाद कानपुर में फायर सेफ्टी महाअभियान, होटल-बार संचालकों में मचा हड़कंप

घंटाघर से शुरू हुई कार्रवाई, बिना फायर एनओसी वाले प्रतिष्ठानों पर सीलिंग और मुकदमे की चेतावनी

Kanpur । दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में अग्नि सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीजी फायर के निर्देश पर प्रदेशभर में होटल, बार, गेस्ट हाउस और मोटल्स की सघन जांच शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में कानपुर के घंटाघर क्षेत्र से विशेष फायर सेफ्टी अभियान की शुरुआत की गई

#kanpur

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में टीमों ने घंटाघर और आसपास के कई होटलों व गेस्ट हाउसों में औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान फायर एनओसी के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ फायर फाइटिंग उपकरणों, स्प्रिंकलर सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर और आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति भी परखी गई।

कर्मचारियों से आग लगने की स्थिति में बचाव और उपकरण संचालन संबंधी जानकारी भी ली गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन प्रतिष्ठानों के पास वैध फायर एनओसी नहीं मिलेगी या गंभीर खामियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ नोटिस, सीलिंग और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अग्निशमन विभाग का कहना है कि दिल्ली जैसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति रोकना प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में स्वरूप नगर, सिविल लाइंस, माल रोड समेत शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी यह अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से होटल या गेस्ट हाउस में ठहरने से पहले वहां की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने की अपील की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...