Tuesday, September 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : रेडियोलॉजी छात्र की मौत में पिता ने गर्लफ्रेंड पर लगाया...

Kanpur : रेडियोलॉजी छात्र की मौत में पिता ने गर्लफ्रेंड पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

चार दिन पहले फोन कर बेटे से दूर रहने को कहने का लगाया आरोप, पुलिस साक्ष्यों के आधार पर करेगी कार्रवाई

Kanpur। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी के फाइनल ईयर के 22 वर्षीय छात्र आदित्य शर्मा की मौत के मामले में पिता ने उसकी गर्लफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी आदित्य के पिता विजय कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि छात्रा उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी और इसी वजह से वह तनाव में था।

पिता के मुताबिक, चार दिन पहले छात्रा ने उन्हें फोन कर आदित्य के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं और उससे दूर रहने को कहा था। उनका आरोप है कि छात्रा लगातार उनके बेटे को मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। पिता ने यह भी दावा किया कि छात्रा उन्हें फोन कर अभद्र बातें करती थी।

परिजनों के अनुसार, रविवार को आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नीम करौली दर्शन के लिए गया था। शाम करीब पांच बजे लौटने के कुछ समय बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर छात्रा से पूछताछ की जाएगी। पुलिस छात्र के मोबाइल फोन, बातचीत और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...