Kanpur ।नगर निगम में सफाई व्यवस्था का निजीकरण कराए जाने की घोषणा का विरोध करते हुए मुख्यालय में कर्मचारियों ने धरना देकर नारेबाजी करते हुए निजीकरण के संबंध में आंदोलन और तेज करने का आवाहन किया।संघर्ष समिति के नेताओं ने मंच से कहा कि नगर निगम प्रशासन मुख्यमंत्री के आदेश की अवेहलना कर रहा है।
एक तरफ मुख्यमंत्री आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कर कर्मचारियों को लाभ देने आदेश दिए है और नगर निगम प्रशासन निजीकरण कर 5000 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को निविदा आमंत्रित कर निजी कंपनी को सौंपने का टेंडर खोलने का मन बना चुका है जिसका वह लोग विरोध कर रहे है।पत्र देकर नगर आयुक्त से वार्ता का अनुरोध किया गया लेकिन वह वार्ता के लिए आज तक नहीं आमंत्रित किए जिससे कर्मचारियों में रोष है और मंच पर नेताओं ने कर्मचारी से हाथ उठाकर सहमत लिया कि 14 मई 26 को पुनः आम सभा की जाएगी।
इस बीच में नगर के समस्त जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर अनुरोध करेंगे कि उक्त प्रकरण में हस्तक्षेप कर जिला प्रशासन से समस्या का समाधान कराए क्योंकि प्रशासन अपने जिद्द पर पड़ा है जिसका आगामी विधानसभा चुनाव में विपरीत प्रभाव पड़ेगा यदि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 11 मई से 13 मई तक काला फीता बांधकर आम कर्मचारी विरोध कर 14 मई 2026 को होने वाली आमसभा में उसी दिन से कार्य बहिष्कार का नारा दे दिया जाएगा।
जिसका उत्तरदायित्व जिला एवं नगर निगम प्रशासन का होगा। सभा में जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि, विनोद रावत, धीरज गुप्ता, कमरुद्दीन,विनोद कुमार ,अजीत बाघमार, मुन्ना हजारिया,उस्मान अली शाह,मुकेश वाल्मीकि,पिंटू चौधरी,अखिलेश सिंह, बृजलाल भारती,मुन्ना गंगोत्री,सुधाकर मिश्रा, नीलू निगम,मुन्ना पहलवान,नरेंद्र खन्ना,रामगोपाल चौधरी,धर्मेंद्र ,रमेश अंबेडकर,रामगोपाल समुद्र, पवन कौशल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


