मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : चुनाव अधिकारी मंडलों में जाकर आम सहमति से कराए चुनाव
कानपुर

Kanpur : चुनाव अधिकारी मंडलों में जाकर आम सहमति से कराए चुनाव

Akash Chaudharyअपडेट: November 29, 2024

Kanpur ।भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिले की एक अति आवश्यक बैठक कार्यालय में हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा की संगठन पर्व यानी संगठन का चुनाव हमको पूर्ण उत्साह उल्लास के साथ सब को साथ लेकर सम्पन्न कराना है बैठक में उपस्थित सभी मंडल चुनाव अधिकारियों,मंडल अध्यक्षों मंडल के प्रभारियों को निर्देश दिया की वो सभी अपने अपने मंडलों में जाकर सभी वरिष्ठ जनों से विचार परिवार के लोगों से मिले और बूथ से लेकर मण्डल तक आम सहमित से चुनाव संपन्न कराए ।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि सभी मंडलों में एक एक मंडल चुनाव सह अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है जो उस मंडल का वर्तमान या पूर्व पदाधिकारी है।जो चुनाव में मंडल चुनाव अधिकारी का सहयोग करेगा।बैठक में प्रमुख रूप से अनिल दीक्षित, अवधेश सोनकर आनंद मिश्रा,आशा पाल,जन्मेजय सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,व मंडल चुनाव अधिकारी उपस्थित थे।

https://parpanch.com/kanpur-sanjay-became-the-best-runner-won-3-gold-medals/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *