Friday, June 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : नशे में सिपाही का सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, वर्दी की...

Kanpur : नशे में सिपाही का सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, वर्दी की साख पर सवाल

ग्वालटोली क्षेत्र में डायल-112 का एक कांस्टेबल शराब के नशे में बीच सड़क पर हंगामा करता रहा। राहगीरों से अभद्रता का वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Kanpur । कानपुर के पॉश इलाके ग्वालटोली थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाली घटना सामने आई। डायल-112 में तैनात रहे कांस्टेबल योगेंद्र प्रताप सिंह नशे की हालत में ग्रीनपार्क चौराहे के पास सड़क पर हंगामा करते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह हाथ में शराब की बोतल लिए राहगीरों को रोककर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे।

#kanpur

बीच सड़क पर वर्दी में इस तरह का व्यवहार देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 15-20 मिनट तक चले इस हंगामे के बाद कांस्टेबल की हालत बिगड़ गई और वह फुटपाथ पर ही गिरकर सो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची और कांस्टेबल को वहां से हटाकर मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई।एसीपी लाइन आनंद ओझा के अनुसार, संबंधित कांस्टेबल पहले डायल-112 में तैनात था, लेकिन रविवार को ही उसे पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर क्यूआरटी में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी से भी गैरहाजिर पाया गया है।

जिसकी तस्करा पहले ही दर्ज की जा चुकी है।
अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता और सार्वजनिक स्थान पर अमर्यादित व्यवहार के आरोप में विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...