Sunday, August 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : डीएम की अपील- बेटियों को लगवाएं एचपीवी टीका, बीमारी से...

Kanpur : डीएम की अपील- बेटियों को लगवाएं एचपीवी टीका, बीमारी से बचाव का बनेगा कवच,देखे वीडयो

 

 

डीएम ने रावतपुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर अभिभावकों से की अपील, जिले में अब तक 18,377 किशोरियों को लगा टीका

कानपुर। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में अभी बड़ी संख्या में किशोरियां सुरक्षा कवच से बाहर हैं। जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 59,450 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब तक 18,377 किशोरियों का ही टीकाकरण हो सका है। ऐसे में 41,073 किशोरियां अभी एचपीवी टीके से वंचित हैं।


#kanpur

रविवार को रावतपुर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने टीकाकरण की स्थिति देखी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह के भ्रम या अफवाह में न आएं और पात्र किशोरियों का समय से टीकाकरण जरूर कराएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और किसी भी पात्र किशोरी को टीके से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। एचपीवी वैक्सीन भविष्य में इस बीमारी के खतरे को कम करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने टीकाकरण के साथ निर्धारित आयु में स्क्रीनिंग को भी महत्वपूर्ण बताया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, टीकाकरण व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कामकाज के कारण सामान्य दिनों में स्वास्थ्य केंद्र न पहुंच पाने वाले लोग रविवार को नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर अथवा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

अभियान के तहत बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित हो रहे हैं। रविवार को विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही हैं।

टीकाकरण एक नजर में
कुल लक्ष्य : 59,450
टीका लग चुका : 18,377
टीकाकरण बाकी : 41,073
आयु वर्ग : 14 से 15 वर्ष
शुल्क : निःशुल्क

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...