Wednesday, April 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : राष्ट्रीय संगोष्ठी में चीनी और संबद्ध उद्योग में सुरक्षा प्रोटोकॉल”...

Kanpur : राष्ट्रीय संगोष्ठी में चीनी और संबद्ध उद्योग में सुरक्षा प्रोटोकॉल” विषय पर हुईं चर्चा

Kanpur ।राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, में“चीनी और संबद्ध उद्योग में सुरक्षा प्रोटोकॉल” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी (सेमीनार) का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में चीनी और संबद्ध उद्योगों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।संस्थान की निदेशक, प्रो.सीमा परोहा ने मुख्य अतिथि, डॉ मयंक द्विवेदी, उत्कृष्ट वैज्ञानिक और निदेशक, डीएमएसआरडीई,का स्वागत करते हुए सेमीनार में आए प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का परिचय दिया। तदनंतर प्रो.परोहा ने विशेष रूप से भारी मशीनरी के उच्च तापमान संचालन से लेकर दहनशील पदार्थों तक के कई खतरों से बचने के लिए सुरक्षा उपायों के महत्व पर जानकारी दी।

मुख्य अतिथि, डॉ. मयंक द्विवेदी ने मानव संसाधन की सुरक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया।

एस दत्ता चौधरी, उप निदेशक (सुरक्षा), क्षेत्रीय श्रम संस्थान, कानपुर ने चीनी उद्योग में व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जोर दिया, जिसमें उन्होंने फैक्ट्री अधिनियम 1948 से संबंधित विषयों, खतरों की पहचान, जोखिम मैट्रिक्स और सुरक्षा के क्षेत्र में एआई के एक गेम चेंजर हो सकने से संबंधित विषयों को समाहित किया।
शविजय द्विवेदी, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, आरएलआई के साथ प्रतिनिधियों के समक्ष सीपीआर के बारे में डेमो दिया।

संजय चौहान, सहायक आचार्य शर्करा अभियांत्रिकी ने “चीनी उद्योगों के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों” पर अपना व्याख्यान दिया, जिसमें उपकरण सुरक्षा से लेकर ब्वायलर सुरक्षा और शुगर ड्स्ट एक्सप्लोजन के लिए किये जाने वाले निवारक उपायों जैसे विषयों को शामिल किया।

सौरभ कुमार दीक्षित, महाप्रबंधक कार्पोरेट, ई.एच.एस., बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने “प्रक्रिया सुरक्षा प्रबंधन और अधिनियमों” के बारे में चर्चा की ।
कार्यक्रम के सह-संयोजक, ब्रजेश सिंह ने सेमीनार में भाग लेने के लिये देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!