Saturday, October 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : छह महीने में दो भाइयों की मौत, तीसरे ने छत...

Kanpur : छह महीने में दो भाइयों की मौत, तीसरे ने छत से लगाई छलांग

मृत भाई की आत्मा दिखाई देने की बात कहता था युवक, कई जगह झाड़-फूंक कराने पर भी नहीं मिली राहत

Kanpur । छह महीने के भीतर दो बेटों को खोने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अब तीसरा बेटा भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जाजमऊ के वाजिदपुर गांव में शुक्रवार शाम 27 वर्षीय विकास कुमार ने दो मंजिला छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक, दोनों भाइयों की मौत के बाद से विकास मानसिक परेशानी से जूझ रहा था और मृत भाई की आत्मा दिखाई देने की बात कहता था।

वाजिदपुर निवासी किसान रामशंकर कुमार के बेटे गोविंद की करीब छह महीने पहले घर में फांसी लगाने से मौत हो गई थी। इसके बाद दूसरे बेटे अमन की भी दो मंजिला छत से गिरने के कारण मौत हो गई। लगातार दो बेटों को खोने के बाद परिवार पहले से ही सदमे में था। इसी बीच तीसरे बेटे विकास की परेशानी ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी।

टेनरी से लौटा, फिर छत पर पहुंचा
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को विकास रोज की तरह टेनरी में काम करने गया था। शाम को घर लौटने के बाद वह दो मंजिला छत पर चला गया। कुछ देर बाद उसने अचानक छलांग लगा दी। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया।

उन्नाव से बांदा तक कराई झाड़-फूंक
विकास की बहन करिश्मा ने बताया कि गोविंद की मौत के बाद से विकास अपने मृत भाई की आत्मा दिखाई देने की बात कहता था। परिवार ने पिछले छह महीने में उन्नाव, हमीरपुर और बांदा समेत कई जगह झाड़-फूंक कराई, लेकिन राहत नहीं मिली। फिलहाल विकास का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...