Kanpur ।केसीए से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित स्पार्क सीपीएल सीजन-3 में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में मेडवे टाइटंस इलेवन की टीम ने बीपीएमसी इलेवन को 47 रन से मात दी। दूसरे मैच में एसवीएएस इलेवन की टीम ने स्पार्क इंटरनेशनल इलेवन को आठ विकेट से हराया।
राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेडवे टाइटंस इलेवन ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। टीम से विपिन कुमार ने 50 रन, दीपक यादव ने 46 रन व कार्तिक यादव ने 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शुभम, अभिजीत, वसीम अहमद व रोशन सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में बीपीएमसी इलेवन की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी।
टीम से विश्वजीत ने 31 रन, अनुभव ने 27 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत न दिला सके, तो गेंदबाजी में दीपक यादव, कार्तिक, अर्पित ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच दीपक यादव को चुना गया। चंद्रा क्रिकेट मैदान पर दूसरे मैच में स्पार्क इंटरनेशनल इलेवन की टीम 16 ओवर में 68 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से श्रेयश गर्ग ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राघव ने चार, युवराज ने तीन, विवेक ने दो को आउट किया।
जवाब में एसवीएएस इलेवन ने 8.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर मैच जीता। जीत में वीरआदित्य ने नाबाद 21 व शाश्वत ने 17 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शांतनु व श्रेयश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच राघव को चुना गया।


