Thursday, June 25, 2026
HomeखेलKanpur : गीतांजलि के अर्द्धशतक से गाजीपुर की शानदार जीत

Kanpur : गीतांजलि के अर्द्धशतक से गाजीपुर की शानदार जीत

Kanpur। चौथी गौरहरि सिंहानिया राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को गाजीपुर वुमंस टीम ने उन्नाव वुमंस क्रिकेट टीम को सात विकेट से पराजित किया। जीत में गीतांजलि सिंह राजपूत ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली।

#kanpurटाटमिल​स्थित जेके लोको मैदान पर खेले गए मुकाबले में उन्नाव वुमंस क्रिकेट टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 124 रन बनाए। टीम से प्रज्ञा सिंह ने 34 रन, ​​शिवांगी गुप्ता ने 24 रन बीएस पटेल ने 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुष्का, आराध्या निगम ने दो-दो, श्वेता, आराध्या सिंह व सोनाली ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजीपुर वुमंस टीम ने 23.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में गीतांजलि सिंह राजपूत ने 57 रन, काजल चौरसिया ने 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आस्था वर्मा ने दो और प्रतिभा ने एक विकेट लिया। वुमंस ऑफ द मैच गीतांजलि सिंह राजपूत को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...