Friday, September 25, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रामीण स्टेडियम में प्रशिक्षक पद, 30 सितंबर तक मौका

Kanpur : ग्रामीण स्टेडियम में प्रशिक्षक पद, 30 सितंबर तक मौका

तेजपुर ग्रामीण स्टेडियम में आउटसोर्स पद पर होगी नियुक्ति

Kanpur । खेल क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए ग्रामीण स्टेडियम तेजपुर में खेल प्रशिक्षक बनने का मौका है। विकासखंड पतारा के ग्राम तेजपुर स्थित ग्रामीण स्टेडियम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आउटसोर्स खेल प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।

#kanpur

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण स्टेडियमों और खेल अवस्थापनाओं में आउटसोर्सिंग के माध्यम से मानदेय पर खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई है। एनआईएस या एलएनआईपीई से डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीपीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

चयन में कानपुर नगर के पात्र अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने पर कानपुर मंडल के अन्य जिलों के योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदक की आयु एक अप्रैल 2026 को 21 वर्ष या उससे अधिक और 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...