Thursday, September 24, 2026
HomeखेलChennai : जहीर ने सीएसके का कोच पद संभाला

Chennai : जहीर ने सीएसके का कोच पद संभाला

Chennai। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के नए हेड कोच बन गये हैं। जहीर ने कोच पद संभाल लिया है। जहीर से पहले स्टीफन फ्लेमिंग पिछले 18 साल से सीएसके के कोच थे। पद संभालते ही, जहीर टीम के दो युवा तेज गेंदबाजों, गुरजपनीत सिंह और खलील अहमद से भी मिले और भविष्य की रणनीतियों और गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने पर बात की। फ्लेमिंग हाल ही में इंग्लैंड के टेस्ट कोच का पदभार संभालने के बाद सीएसके से अलग हुए थे।

जहीर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारतीय टीम की ओर से 92 टेस्ट, 200 एकदिवसीय और 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। विशेष रूप से, 2011 विश्व कप में 21 विकेट लेकर वह भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वालों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 2024 सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से भी खेला था।

इससे पहले वह लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के कोच रहे थे। सीएसके के पूर्व कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और मालिक रूपा गुरुनाथ सहित प्रमुख सदस्य इस बार एक भारतीय कोच चाहते थे। इसी कारण जहीर को ये जिम्मेदारी दी गयी है।

नए कोच के आने से टीम को पिछले सीज़न के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरने की उम्मीद है। पिछली बार आईपीएल में सीएसके 14 मैचों में से केवल छह में जीत हासिल की, जबकि आठ मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एक समय टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई थी, लेकिन निर्णायक क्षणों में वह पिछड़ गई और अंततः अंतिम चार में जगह बनाने से चूक गई। इन घटनाक्रमों के बीच ही सीएसके मैच फिक्सिंग से जुड़े संगीन आरोपों का भी सामना कर रही है। इससे टीम की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...