Thursday, June 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : आईएमए ने 'क्षय रोगियों' को वितरित की पौष्टिक आहार किट

Kanpur : आईएमए ने ‘क्षय रोगियों’ को वितरित की पौष्टिक आहार किट

Kanpur ।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा, ‘क्षय रोगियों’ के लिए “पौष्टिक आहार किट (पोटली) का वितरण किया गया।जिसमें, ‘निश्वय मित्र पोर्टल’ में इनरोल्ड, लगभग 100 निर्धन क्षय रोगियों को, “पौष्टिक आहार किट (पोटली वितरण)”, उपलब्ध कराई गई lकार्यक्रम में ‘मुख्य अतिथि’ डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने आई.एम.ए. द्वारा दी गई, पौष्टिक आहार किट “पोटली’ को वितरित किया।

#kanpurआई.एम.ए. द्वारा, सभी प्राइवेट डॉक्टर्स से निवेदन किया गया कि, जो भी मरीज, संदिग्ध क्षय रोगी (सस्पेक्टेड मामला) है यानि, जिनका वजन एक महीने में 10 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है, लगभग एक महीने से लागातार बुखार है, बलगम के साथ खांसी आ रही है, उन सभी मरीजों की क्षय रोग की जांच अवश्य कराएं – मुख्यत: बलगम की जांच और छाती का X-Ray, एवं ट्यूबरक्लोसिस पाय जाने पर, ‘निश्वय पोर्टल’ में, इनरोल्ड कर के, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के अंतर्गत, मुफ्त में इलाज एवं पौष्टिक आहार सामग्री की पूर्ति कराए, जिससे ट्यूबरक्लोसिस भारत में समाप्त हो जाए और प्रधानमंत्री जी का सपना की, सन 2030 तक भारत ट्यूबरक्लोसिस मुक्त हो जाए, साकार हो सके ।

#kanpur

आई.एम.ए. अध्यक्ष, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने सभी का स्वागत किया।सचिव, डॉ. शालिनी मोहन ने संचालन,कियाl डॉ. सुबोध प्रकाश, डिस्ट्रिकट्यूबरक्लोसिस ऑफीसर ने इनरोल्ड मरीजों को उपलब्ध कराया ।पोटली वितरण कार्यक्रम में,डॉ किरण सिन्हा, डॉ शरद दामेले, डॉ गुल शगुफ्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...