Friday, September 25, 2026
HomeखेलKanpur : दिव्यांशी और आयुष ने वुशु में जीते स्वर्ण पदक

Kanpur : दिव्यांशी और आयुष ने वुशु में जीते स्वर्ण पदक

Kanpur । 70वीं प्रादेशिक विद्यालय वुशु प्रतियोगिता-2026 में कानपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक चंदौली में आयोजित हुई।

अंडर-19 वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर की दिव्यांशी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं 85 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष कुमार ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कानपुर मंडल की टीम में अंडर-17 वर्ग में शिवांश श्रीवास्तव (45 किग्रा), रचित गोस्वामी (52 किग्रा), याशी सिंह (48 किग्रा) और तान्या चौरसिया (45 किग्रा) शामिल रहे। अंडर-19 वर्ग में दिव्यांशी यादव (60 किग्रा), आयुष कुमार (85 किग्रा) और आदर्श (48 किग्रा) ने प्रतिभाग किया।

टीम के कोच साहबे आलम रहे, जबकि आकांक्षा यादव और नीरज मिश्रा ने टीम मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों के साथ रहकर व्यवस्थाएं संभालीं। कानपुर वुशु एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद शादाब ने स्वर्ण पदक विजेता दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और टीम प्रबंधन के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कानपुर मंडल के खिलाड़ी आगे भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...