Thursday, September 24, 2026
HomeखेलMumbai : बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता पर फैसला 4 अक्टूबर के बाद...

Mumbai : बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता पर फैसला 4 अक्टूबर के बाद लिया जाएगा : सैकिया

Mumbai  । भारतीय क्रिकेट टीम की चयनसमिति के प्रमुख अजीत अगरकर का कार्यकाल अगले माह की शुरुआत में 4 अक्टूबर को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नये बोर्ड अध्यक्ष के लिए किसका चयन होगा। वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि अभी बोर्ड के पास पर्याप्त समय है और मुख्य चयनकर्ता के पद पर कोई भी फैसला 4 अक्टूबर के बाद ही लिया जाएगा।

सैकिया ने कहा, जहां तक अगरकर का सवाल है, उनका कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हो रहा है और हमारे पास चार अक्टूबर तक इस पर विचार के लिए पर्याप्त समय है कि किसे ये जिम्मेदारी दी जाए। चार अक्टूबर के बाद जो जगह खाली होगी, उस बारे में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने आगे यह भी आश्वस्त किया कि बीसीसीआई द्वारा कोई भी निर्णय किए जाने के बाद उसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा की जाएगी।

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार अगरकर की जगह लेने के लिए कुछ प्रमुख नामों पर विचार किया जा रहा है, इसमें पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल और अनुभवी स्पिनर प्रज्ञान ओझा का नाम सबसे ऊपर है। प्रज्ञान अभी चयन समिति के एक वरिष्ठ सदस्य हैं और दक्षिणी क्षेत्र प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनके पास चयन प्रक्रिया का मौजूदा अनुभव है। वहीं, पार्थिव पटेल पश्चिमी क्षेत्र (वेस्ट जोन) से चयन समिति में अपनी जगह बना सकते हैं, जो अजीत अगरकर की विदाई के बाद रिक्त होगी। दोनों खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा अनुभव है, जो चयन समिति के लिए मूल्यवान हो सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...