Thursday, September 24, 2026
HomeखेलDubai : आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार

Dubai : आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार

शीर्ष-10 में शामिल हैं तीन भारतीय

Dubai  । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी छाये हुए हैं। शीर्ष 10 में से तीन भारतीय हैं। भारतीय खिलाड़ी एकदिवसीय और टी20 दोनो ही प्रारुपों में अपनी जगह बनाते दिखे हैं। कुल 16 खिलाड़ी अलग-अलग प्रारुपों की शीर्ष-10 रैंकिंग में शामिल हैं, जिनमें से तीन भारतीय खिलाड़ी अपनी-अपनी श्रेणी में नंबर-1 एक स्थान पर कायम हैं। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दो अलग-अलग प्रारुपों की शीर्ष-10 रैंकिंग में छाये हुए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव आया है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर फिसल गई है। वहीं खिलाड़ियों की व्यक्तिगत रैंकिंग बनी हुई है। ऑलराउंडरों की र्स की सूची में रवींद्र जडेजा पहले स्थान पर बरकरार हैं जबकि युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी छठे स्थान पर ही हैं।

बल्लेबाजी में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल दोनों सातवें जबकि गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चौथे पायदान के साथ एकमात्र भारतीय हैं जो शीर्ष टॉप-10 में बने हुए हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम ने अपना नंबर एक स्थान बनाये रखा है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली तीसरे और कप्तान रोहित शर्मा चौथे स्थान पर मौजूद हैं। ऑलराउंडर्स की सूची में अक्षर पटेल नौवें स्थान पर हैं, जबकि गेंदबाजों में स्पिनर कुलदीप यादव भी इसी पायदान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।

टी20 में भी भारतीय टीम छायी हुई है। वह इंग्लैंड को पीछे छोड़कर एक बार फिर नंबर-1 टीम बन गयी है। इस सबसे छोटे प्रारुप में कुल छह खिलाड़ी शीर्ष-10 में शामिल हैं। बल्लेबाजी में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन पहले पायदान पर हैं, जबकि युवा अभिषेक शर्मा उनके ठीक पीछे दूसरे स्थान पर हैं।

तिलक वर्मा भी नौवें स्थान के साथ इस सूची में शामिल हैं। ऑलराउंडर्स में टीम के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या सातवें नंबर पर हैं, जबकि गेंदबाजी में रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सातवें और अनुभवी जसप्रीत बुमराह दसवें स्थान पर हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...