Wednesday, June 24, 2026
HomeखेलKanpur : वीरेंद्र स्वरूप कैंट की बेटियों ने फुटबॉल में लहराया परचम

Kanpur : वीरेंद्र स्वरूप कैंट की बेटियों ने फुटबॉल में लहराया परचम

Kanpur।  कैंट स्थित डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर आईसीएसई स्कूल कानपुर नॉर्थ जोन बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कैंट की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों वर्गों में खिताब अपने नाम किए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, कैंट ने सर सैयद पब्लिक स्कूल, उन्नाव को 1-0 से हराकर खिताब जीता। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में वीरेंद्र स्वरूप कैंट ने हडर्ड हाई स्कूल को 2-0 से पराजित किया। टीम की ओर से चार्वी और आराध्या ने एक-एक गोल दागा।

अंडर-19 वर्ग के फाइनल में भी वीरेंद्र स्वरूप कैंट ने शानदार खेल दिखाते हुए हडर्ड हाई स्कूल को 2-0 से मात दी। विजेता टीम की ओर से इलमा और महरीन ने एक-एक गोल किया। तीनों वर्गों में विजेता बनने पर डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, कैंट को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई।

प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा मंडल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शरद, आनंद, अमित और राशिद मौजूद रहे। वहीं प्रशिक्षकों में सुबोध शुक्ला, करिश्मा अग्रवाल, नीरज गुप्ता, विमल शर्मा, लक्ष्मी, राज किशोर, अमित थामस, शेखर और अभिषेक निगम आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...