Wednesday, June 24, 2026
Homeकानपुरkanpur : डोरमा इंडिया प्रा.लि.कम्पनी में सी.एस.ए. के छात्रों की छलांग

kanpur : डोरमा इंडिया प्रा.लि.कम्पनी में सी.एस.ए. के छात्रों की छलांग

kanpur । चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सेवायोजन के निदेशक डा.विजय कुमार यादव द्वारा अवगत कराया कि विश्वविद्यालय के कैम्पस प्लेसमेन्ट द्वारा एमबीए एग्री बिजनेस के छात्र मिस्टर अंशुमान सिंह का इंडोरमा इंडिया प्रा.लि.कम्पनी में मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर चयन किया गया। है। इंडोरमा इंडिया प्रा.लि.कम्पनी सिंगापुर के इंडोरामा कॉर्पोरेशन का हिस्सा है।

और भारत प्रमुख उर्वरक कम्पनियों में से एक है। कम्पनी मुख्य रूप से पारस और शक्तिमान ब्राण्ड के तहत यूरिया,डीएपी,एनपीके और एसएसपी जैसे खाद बनाती है। जो देश के जाने माने ब्राण्ड उर्वरक उत्पद है। इसके साथ ही इस वर्ष इस अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनी में सीएसए के कई छात्र इंटर्नशिप के लिए भी प्रस्ताव दिया है।

जिसमें लगभग एक दर्जन छात्रों को अवसर मिलेगा। चयनित छात्र को अच्छे पैकेज के साथ-साथ अन्य सुविधाएँ भी दी जायेगी। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि कुलपति डा. संजीव गुप्ता ने इस प्रतिष्ठित कम्पनी में चयनित हुये छात्रो को उनके उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...