Tuesday, September 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : जाजमऊ में साइबर ठगी के कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच...

Kanpur : जाजमऊ में साइबर ठगी के कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच का छापा, 11 हिरासत में

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लैपटॉप-मोबाइल और संदिग्ध दस्तावेज बरामद, बड़े साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े तार खंगाल रही पुलिस

Kanpur । शहर में साइबर ठगी के अवैध नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को जाजमऊ क्षेत्र स्थित एक संदिग्ध कॉल सेंटर पर छापा मारकर 11 लोगों को हिरासत में लिया। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, जाजमऊ क्षेत्र में संचालित कॉल सेंटर से साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का नेटवर्क चलाए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एडीसीपी ऑपरेशन्स सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने कॉल सेंटर को घेरकर वहां मौजूद 11 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

तलाशी में कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब इन उपकरणों में मौजूद डेटा को खंगाल रही है। शुरुआती जांच में गिरोह के तार किसी बड़े राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

डेटा से खुलेगा ठगी का पूरा नेटवर्क
एडीसीपी ऑपरेशन्स सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि बरामद लैपटॉप और मोबाइल फोन का फोरेंसिक विश्लेषण कराया जा रहा है। इससे साइबर ठगी के शिकार लोगों, इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और पैसों के लेन-देन से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

क्राइम ब्रांच के साथ स्थानीय पुलिस की टीमें भी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल सेंटर कितने समय से संचालित हो रहा था और इसके जरिए अब तक कितने लोगों को निशाना बनाया गया। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच पूरी होने के बाद पुलिस मामले का विस्तृत खुलासा करेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...