Saturday, May 2, 2026
HomeकानपुरKanpur : कोल्ड चेन फेल, दवाओं की सप्लाई पर खतरा: डीएम सख्त,...

Kanpur : कोल्ड चेन फेल, दवाओं की सप्लाई पर खतरा: डीएम सख्त, सीएमओ से जवाब तलब

Kanpur । जिले में दवाओं की सुरक्षित सप्लाई व्यवस्था पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब सुरार स्थित जनपदीय ड्रग वेयरहाउस के औचक निरीक्षण में कोल्ड चेन स्टोरेज बंद मिला। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से तत्काल स्पष्टीकरण तलब किया है।

 

यह वेयरहाउस उर्सला, हैलेट अस्पताल समेत जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी को दवाएं उपलब्ध कराता है। ऐसे में कोल्ड चेन ठप मिलने से दवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। डीएम ने मौके पर ही व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए और भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की चेतावनी दी।

#kanpur

निरीक्षण के दौरान डीएम ने दवाओं के स्टॉक, भंडारण व्यवस्था और अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी दवाएं मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखी जाएं और उनकी उपलब्धता में किसी तरह की कमी न हो। इस संबंध में उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. उज्ज्वल कुमार से फोन पर बात कर स्थिति से अवगत कराया गया।

वेयरहाउस के फार्मासिस्ट आशुतोष यादव के अनुसार यहां 371 प्रकार की दवाएं मौजूद हैं, जिन्हें मांग के आधार पर स्वास्थ्य केंद्रों को भेजा जाता है।
निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी—आलोक कुमार और सरोजनी देवी—अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने दोनों का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि दवा भंडारण और सप्लाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!