Monday, June 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : कोचिंग संचालक का संस्थान के अंदर संदिग्ध हालात में शव,...

Kanpur : कोचिंग संचालक का संस्थान के अंदर संदिग्ध हालात में शव, हत्या की आशंका से सनसनी

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Kanpur।  शहर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान के भीतर उसके संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और मुंह से खून आने की पुष्टि के बाद मामला हत्या की आशंका की ओर इशारा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।

#kanpur

जानकारी के अनुसार, यशोदा नगर (के-ब्लॉक) निवासी 47 वर्षीय प्रकाश चंद्र गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र गुप्ता नवाबगंज क्षेत्र में ‘डाटा एक्सपर्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट’ का संचालन करते थे। परिजनों ने बताया कि रविवार रात वह घर से यह कहकर निकले थे कि वह आईपीएल मैच देखने जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद देर रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह उनका शव उन्हीं के कोचिंग संस्थान के अंदर मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक निरीक्षण में पुलिस को मृतक की एक आंख के ऊपर गहरी चोट का निशान मिला है, जबकि मुंह से रक्तस्राव के संकेत भी मिले हैं, जिससे किसी संघर्ष या हमले की संभावना को बल मिल रहा है।

पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनमें फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक नमूने शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शनिवार रात संस्थान में कौन-कौन आया या गया था।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...