Monday, June 1, 2026
HomeखेलKanpur : अंशुमान शुक्ला की धारदार गेंदबाजी से मेहरोत्रा डेंटल विजयी

Kanpur : अंशुमान शुक्ला की धारदार गेंदबाजी से मेहरोत्रा डेंटल विजयी

Kanpur । ए एस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर पॉलिकेयर ट्रॉफी में Ions india ने टॉस जीतकर पहले मेहरोत्रा डेंटल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेहरोत्रा डेंटल ने 24.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 121 रनों का लक्ष्य दिया।

कप्तान तनुष ने 19, सुहानी ने 15 रन, यश कुमार ने 14 रन बनाए। Ions indai के गेंदबाजों ने राधे पाण्डेय 4 ओवर 17 रन 2 विकेट, मोहम्मद अर्जान 3.5 ओवर 1 मेडन 15 रन 2 विकेट, प्रिंस कुमार 4 ओवर 13 रन 1 विकेट, रेहान 3 ओवर 16 रन 1 विकेट।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ions india की पूरी टीम अंशुमान शुक्ला की धारदार गेंदबाजी के आगे सिर्फ 49 रन ही बना सकी। इस प्रकार मेहरोत्रा डेंटल ने 72 रन से जीत दर्ज की।अंशुमान शुक्ला ने 4 ओवर 25 रन 3 विकेट, अलीशा गौतम 2 ओवर 8 रन 2 विकेट, कुशाग्र साहू 3 ओवर 5 रन 1 विकेट, आदित्य निषाद 2 ओवर 3 रन 1 विकेट, नींव 1 ओवर 1 मेडन 1 विकेट,तेजस 2 ओवर 4 रन 1 विकेट प्राप्त किए।

बेहतरीन बॉलिंग के लिए अंशुमान शुक्ला को मैन ऑफ द मैच दिया गया।एकेडमी के सचिव प्रमोद पाटिल ने बताया कल ions india और जे बी फाइटर्स के बीच मैच खेला जाएगा।इस अवसर में पंकज अग्रवाल, शैलेन्द्र गुप्ता, अमित गौतम, श्वेता पाठक,मीनू सिंह, सालवी श्रीवास्तव, रितेश, प्रिंस, अपूर्वा, मनीष, आदित्य आदि लोग उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...