Thursday, October 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : किसान मेला नहीं, किसान कुंभ है यह: सूर्य प्रताप शाही

Kanpur : किसान मेला नहीं, किसान कुंभ है यह: सूर्य प्रताप शाही

आठ राज्यों के किसानों की भागीदारी, पहले दिन उमड़े साढ़े सात हजार से अधिक किसान

Kanpur । चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुरुवार को तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान कुंभ का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर किया। उन्होंने कृषि प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण किया और आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत तकनीकों व नई कृषि पद्धतियों की जानकारी ली। कुंभ में उत्तर भारत के आठ राज्यों के किसान शामिल हुए।

#kanpur

कृषि मंत्री ने कहा कि यह किसान मेला नहीं, किसान कुंभ है। इसका मकसद किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ना है। किसान यहां सीखी गई तकनीकों और नवाचारों को अपने खेतों में अपनाएं। सरकार का जोर कृषि उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने पर है।

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार और खेती को जहरमुक्त बनाने में मदद मिलेगी।कुलपति संजीव गुप्ता ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों और किसान कुंभ की रूपरेखा प्रस्तुत की। अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन साढ़े सात हजार से अधिक किसानों ने मेले में भाग लिया। उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार भी जताया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कृषि एमके शनमुगा सुंदरम, मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन, निदेशक कृषि त्र्यंबक मणि त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के निदेशक आशुतोष मिश्र, विधायक नीलिमा कटियार सहित विभिन्न मंडलों के अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...