Thursday, October 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : हाईवे पर डीजल चोरों का नेटवर्क ध्वस्त, तीन गिरफ्तार

Kanpur : हाईवे पर डीजल चोरों का नेटवर्क ध्वस्त, तीन गिरफ्तार

 

स्कॉर्पियो और सात बाइक बरामद, तीन तमंचे व कारतूस भी मिले

 

Kanpur । हाईवे पर खड़े ट्रक गिरोह के निशाने पर थे। रात के अंधेरे में ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले इस गिरोह का महाराजपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हथियारों के बल पर डीजल चोरी करते थे। गिरोह का नेटवर्क कानपुर के आसपास के जनपदों तक फैला हुआ था।पूर्वी जोन की महाराजपुर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, एक स्कॉर्पियो, सात मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन, तीन अवैध तमंचे और जीवित कारतूस बरामद किए। इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की बरामदगी के बाद पुलिस मोटरसाइकिलों के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है।पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने कानपुर और आसपास के जिलों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा ने गिरोह के पर्दाफाश की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...