Thursday, October 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : बिठूर में खिला कमल, 2483 वोटों से विरोधी चित

Kanpur : बिठूर में खिला कमल, 2483 वोटों से विरोधी चित

राणा समरेंद्र सिंह की बड़ी जीत पर भाजपा समर्थकों में जश्न, 6193 मतदाताओं ने किया मतदान

 

Kanpur । बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु को 2483 मतों के बड़े अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। नतीजे घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।

#kanpur

मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह को 4210 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु को 1727 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप द्विवेदी को केवल 56 वोट मिले। इस तरह राणा समरेंद्र सिंह ने 2483 मतों के अंतर से जीत हासिल कर मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

बिठूर नगर पंचायत की अध्यक्ष निर्मला सिंह का जून में निधन होने के बाद रिक्त पद पर उपचुनाव कराया गया। नगर पंचायत के 10 वार्डों में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान हुआ। चुनाव में कुल 9474 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 6193 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। बिठूर के राजनीतिक गलियारों में भी चुनाव परिणाम की चर्चा तेज हो गई। अब नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सामने क्षेत्र की नागरिक समस्याओं के समाधान की चुनौती होगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में विकास कार्यों को गति मिलेगी और सफाई, पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...