मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : बजरिया से सी एम योगी का रोड शो कल,भीड़ जुटाने में लगे रहे भाजपाई
कानपुर

Kanpur : बजरिया से सी एम योगी का रोड शो कल,भीड़ जुटाने में लगे रहे भाजपाई

Akash Chaudharyअपडेट: November 15, 2024

सी एम योगी 12:55 से 1:25 तक करेंगे रोड शो

Kanpur ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के समर्थन में रोड शो बजरिया चौराहे से पी रोड ,गोपाल टॉकीज,लेनिन पार्क,आनंद बाग होते हुए संगीत टॉकीज पर समाप्त होगा।यह जानकारी पत्रकारवार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सांसद रमेश अवस्थी जिला अध्यक्ष दीपू पांडे दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह विधायक सुरेंद्र मैथानी अनूप अवस्थी अनुराग शर्मा ने दी।उन्होंने कहा की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सी एम का शनिवार को होने वाला रोड शो सीसामऊ की धरती पर एक इतिहास रचेगा ।

#kanpur

प्रातः 9:00 बजे से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता समाजसेवी संगठन सामाजिक वर्ग के कार्यकर्ता सुबह से ही बजरिया चौराहे पर एकत्र रहेंगे ।
प्रातः 10:00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ आईटीआई हेलीपैड पर पहुंचेंगे वहां से वाया कार बजरिया चौराहे पर आएंगे जहां पर भगवा रंग से रंगे रथ पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के संग सवार होंगे जहां पर 51 बटुकों द्वारा मंत्र उच्चारण के बाद शंखनाद होगा उसके उपरांत रोड शो प्रारंभ होगा ।
रोड शो के आगे 500 बहनें कमल साड़ी एवं कमल निशान का प्रतीक चिन्ह लेकर आगे आगे चलेगी सड़क के दोनों तरफ आम जनता के लिए खड़े होने की समुचित व्यवस्था की गई है।

#kanpur
हरसहाय महाविद्यालय से लेकर लेनिन पार्क चौराहे फिर वहां से बाएं संगीत टॉकीज चौराहे तक 12 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं जिसमें नगर के साधु संत सामाजिक वर्ग के कार्यकर्ता व्यापार मंडल के पदाधिकारी अनुसूचित मोर्चा पिछड़ा मोर्चा युवा मोर्चा किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी को एलाट किए जा रहे हैं

https://parpanch.com/kanpuratharva-shaurya-aarohi-anika-started-with-victory-in-cosco-badminton-championship/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *