Friday, May 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : बिठूर में मासूम से दरिंदगी के प्रयास का मामला, सोशल...

Kanpur : बिठूर में मासूम से दरिंदगी के प्रयास का मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

 

Kanpur।  बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ इलाके में मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने घटना की आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन बिना देरी किए बिठूर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मामले से संबंधित कुछ साक्ष्य होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए उसकी सत्यता की जांच शुरू कर दी है और उसे जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर किसी भी सूरत में उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...