Tuesday, June 16, 2026
HomeखेलKanpur : जेएनटी अंडर-12- जूनियर क्रिकेटरों की फिटनेस-स्किल परखी, 12 टीमें तैयार

Kanpur : जेएनटी अंडर-12- जूनियर क्रिकेटरों की फिटनेस-स्किल परखी, 12 टीमें तैयार

18 मई से छह जून तक खेले जाएंगे मुकाबले

Kanpur । जेएनटी अंडर-12 कैंप के दूसरे दिन 180 जूनियर खिलाड़ियों की फिटनेस और स्किल को परखा गया। कैंप के कोच पूर्व क्रिकेटर राहुल सप्रू और इंडोनेशिया क्रिकेट टीम को कोच विकास यादव ने जूनियर खिलाड़ियाें की क्षमता का आकलन करने के बाद लीग के लिए 12 टीम की संचरना फाइनल की। 17 मई को साउथ मैदान में होने वाले उद्घाटन समारोह में लाटरी प्रक्रिया के जरिये टीम का नामकरण किया जाएगा।

#kanpur
शुक्रवार को साउथ मैदान में नेट्स पर हर खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखने के बाद जरूरी टिप्स दिए गए। संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि शनिवार को कैंप के अंतिम दिन खिलाड़ियाें के लिए फाइनल सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 17 मई को उद्घाटन साउथ मैदान में शाम पांच बजे से शुरू होगा। जबकि लीग के मैच 18 मई से छह जून तक खेले जाएंगे।

180 खिलाड़ियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

#kanpur

लीग का हिस्सा बनने वाले 180 खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से किया गया। किदवई नगर कर्मचारी धर्मशाला में नेत्र सर्जन डा. फारुख आलम अंसारी ने आंख और डा. प्रियंका, डा. रिद्धिमा और डा. रिजा ने दांत की जांच की। प्रदेश के जूनियर खिलाड़ियों को मंच देने के साथ ही पहली बार लीग से स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...