Thursday, April 30, 2026
HomeकानपुरKanpur : भाजपा उत्तर के पदाधिकारियों ने देखा विधानसभा सत्र

Kanpur : भाजपा उत्तर के पदाधिकारियों ने देखा विधानसभा सत्र

Kanpur । उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र को देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आमंत्रण पर कानपुर भाजपा की महिला नेताओं सहित कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सत्र को देखने के लिए पहुंचा।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, शिवांग मिश्रा, सीमा (एमबीए), शालिनी कटियार, रीता पासवान ,पूनम कंवर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा पहुंचकर कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस दौरान सभी ने विशेष सत्र में प्रस्तुत विचारों और चर्चाओं को गंभीरता से सुना।

यह विशेष सत्र नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रित था, जिसे लेकर देशभर में व्यापक चर्चा हो रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि, “आज का दिन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है।

इस विशेष सत्र को प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिलना हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। इससे कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति और अधिक समर्पण तथा ऊर्जा का संचार होगा।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, “विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा महिला नेताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाना महिला सम्मान और भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है।

जो संगठनात्मक मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि वे नारी सशक्तिकरण के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!