Wednesday, April 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : केस्को एमडी से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल,

Kanpur : केस्को एमडी से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल,

अघोषित कटौती रोकने,स्मार्ट मीटर से संबंधित अनियमिताओं व विद्युत व्यवस्था सुधार की उठाई मांग

Kanpur । भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल आज दोपहर 2 बजे केस्को प्रबंध निदेशक (एमडी) कार्यालय, परेड पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने शहर में व्याप्त विद्युत समस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की और आम जनमानस को भीषण गर्मी में राहत दिलाने हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की।

#kanpur

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने केस्को एमडी के समक्ष प्रमुख समस्याओं को रखते हुए कहा कि शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। उन्होंने जर्जर एवं पुराने तारों को शीघ्र बदलने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने एवं खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

उन्होंने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या से जनता खासतौर पर गर्मी के मौसम में परेशान रहती है, ऐसे में आवश्यक तकनीकी सुधार कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में आ रही त्रुटियों के समाधान हेतु विशेष अभियान चलाने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए हेल्पलाइन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की भी मांग की गई।

प्रतिनिधि मंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर फिलहाल रोक लगाई गई है, अतः बिना उपभोक्ता की सहमति के किसी भी उपभोक्ता के यहां स्मार्ट मीटर न लगाया जाए। मीटर रीडर नियमित रूप से हर महीने मीटर रीडिंग ले कर उपभोक्ता को बिल दे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बैठक के दौरान विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिजली काटने के नाम पर कुछ कर्मचारी अवैध वसूली में संलिप्त हैं, जिस पर तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस पर केस्को प्रबंध निदेशक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा प्रस्तुत सभी सुझावों एवं मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से.जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा,अभिनव दीक्षित, उपाध्याय शिवांग मिश्रा,जन्मेजय सिंह सीमा एमबीए,सत्यम गुप्ता, वास्ते त्रिपाठी,सुरेंद्र गुप्ता,रीता पासवान, शालनी कटियार, विनोद पाल पूनम कंवर,राधा सैनी, अक्षय त्रिवेदी,अनुराग त्रिपाठी जिशान अहमद आदि उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!