Tuesday, July 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : बार एसोसिएशन में प्याऊ और शौचालय का लोकार्पण, विधायक निधि...

Kanpur : बार एसोसिएशन में प्याऊ और शौचालय का लोकार्पण, विधायक निधि से संवरीं सुविधाएं

आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया उद्घाटन, अधिवक्ताओं और वादकारियों को बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा

Kanpur।  कानपुर बार एसोसिएशन परिसर में मंगलवार को विधायक निधि से जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराए गए प्याऊ घर और शौचालय का उद्घाटन आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर अधिवक्ताओं और वादकारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।

विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी एवं आम नागरिक बार एसोसिएशन परिसर पहुंचते हैं। ऐसे में स्वच्छ पेयजल और बेहतर शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। इसी सोच के तहत विधायक निधि से इन दोनों सुविधाओं का जीर्णोद्धार कराया गया है।

उन्होंने कहा कि आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, जल निकासी और स्वच्छता समेत जनहित से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। अधिवक्ता समाज की आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि न्यायिक कार्य से जुड़े लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी ‘लल्लन’, महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बाजपेई, कपिल दीप सचान, अभिषेक तिवारी, मनोज द्विवेदी, शशिकांत पांडे, आदित्य सिंह, हरिओम पांडे, स्वतंत्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने विधायक निधि से कराए गए कार्य के लिए विधायक अमिताभ बाजपेई का आभार व्यक्त किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...