Thursday, September 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : टूल किट पाकर खिले कारीगरों के चेहरे, 100 को मिला...

Kanpur : टूल किट पाकर खिले कारीगरों के चेहरे, 100 को मिला रोजगार का सहारा

 विश्वकर्मा जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सरसैया घाट में हुआ वितरण, चार ट्रेड के लाभार्थी हुए लाभान्वित

Kanpur । किसी के हाथों में कैंची और सिलाई का हुनर है तो कोई राजमिस्त्री बनकर घरों को आकार देता है। किसी के हुनर से मिठास घुलती है तो कोई लोहे को मनचाहा आकार देता है। गुरुवार को ऐसे ही 100 कारीगरों के हुनर को नया सहारा मिला। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत उन्हें उनके काम से जुड़े उपकरणों की टूल किट वितरित की गई।

#kanpur

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने कारीगरों को टूल किट प्रदान की। इनमें दर्जी ट्रेड के 58, हलवाई के 12 तथा राजमिस्त्री और लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थी शामिल रहे।

#kanpur

टूल किट पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। प्रज्ञा विश्वकर्मा, गीता देवी, गुड़िया, जोया, प्रीति वर्मा, जसविंदर कौर, ममता खन्ना, काजल, शालिनी विश्वकर्मा और अजय कुमार समेत अन्य कारीगरों को उपकरण दिए गए। योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण के साथ उनके व्यवसाय में उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे वे अपने हुनर को स्वरोजगार का जरिया बना सकें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि पारंपरिक कारीगरों के हुनर को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे वे अपने काम को बेहतर तरीके से कर सकेंगे और स्वरोजगार के जरिए आय बढ़ा सकेंगे।

विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि कारीगरों के पास पीढ़ियों से अर्जित कौशल है। इस कौशल को संसाधनों और अवसरों से जोड़कर आजीविका का मजबूत माध्यम बनाया जा सकता है।मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने लाभार्थियों से टूल किट का इस्तेमाल अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों से पात्र कारीगरों तक स्वरोजगारपरक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...