मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: पायल के गोल से आगरा बना चैम्पियन
खेल

Kanpur: पायल के गोल से आगरा बना चैम्पियन

Parpanch News
  • राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में वाराणसी को 1-0 से हराया

Kanpur: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के रविवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में आगरा मंडल ने वाराणसी को कांटे के मुकाबले में 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेली गयी इस आठ दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में दोनो ही टीमों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। हालांकि बाजी आगरा मंडल के हाथों लगी। आगरा की पायल ने मैच का निर्णायक गोल दागकर टीम को स्टेट चैम्पियन का ताज दिलाया। आगरा की संजना को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विजेताओं को एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह, विशिष्ट अतिथी सीडीओ दीक्षा जैन, जिला फुटबाल संघ के चीफ पैर्टन आईएम रोहतगी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आरएसओ विजय कुमार, अरुण कांत यादव, जहीर अहमद, अजीत सिंह, अमित पाल, स्टेनली ब्राउन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *