Thursday, June 11, 2026
HomeखेलKanpur : ध्रुव-श्रेयश की शानदार पारियों से राज वर्मा इलेवन की जीत

Kanpur : ध्रुव-श्रेयश की शानदार पारियों से राज वर्मा इलेवन की जीत

Kanpur।महात्मा कप सीजन-2 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में राज वर्मा इलेवन ने रोहित तलवार इलेवन को 40 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में राज वर्मा इलेवन ने 25 ओवर में सात विकेट पर 199 रन बनाए। टीम से ध्रुव कुमार ने 49 रन, श्रेयश कटियार ने 40 रन, आदित्य कुमार ने 39 रन व समर्थ निषाद ने नाबाद 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदर्श प्रजापति ने तीन को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित तलवार इलेवन की पूरी टीम 25 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। टीम से प्रखर बाजपेयी ने 43 रन, आदर्श प्रजापति ने 28 रन व दिव्य कुमार ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदबाजी में सार्थक सिंह, श्रेयश कटियार, रुद्र गौतम, विशेष गुप्ता व अंशुमान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयश कटियार को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...