Thursday, June 11, 2026
HomeखेलKanpur : फैज आलम और अमृत चमके, पटेल इलेवन व एसजेएम स्पोर्ट्स...

Kanpur : फैज आलम और अमृत चमके, पटेल इलेवन व एसजेएम स्पोर्ट्स की जीत

दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में कैलाश इलेवन और चंद्रा क्रिकेट एकेडमी को मिली हार

Kanpur। वान्डर्स क्लब की तृतीय दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए पहले मैच में पटेल इलेवन ने कैलाश इलेवन को सात विकेट से मात दी। दूसरे मैच में एसजेएम स्पोर्ट्स ने चंद्रा क्रिकेट एकेडमी को 28 रन से पराजित किया।
किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मैच में कैलाश इलेवन ने 30.5 ओवर में 141 रन बनाए। टीम से आर्यन यादव ने 31 रन आर्यन सिंह ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में फैज आलम व ईशांत रावल ने चार-चार विकेट झटके।

#kanpur

जवाब में पटेल इलेवन ने 28.1 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अस्तर अब्बास ने 43 रन, पर्व खरे ने 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रेयांश अग्रवाल व हर्षवर्धन ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच फैज आलम रहे। कानपुर साउथ-ए मैदान पर दूसरे मैच में एसजेएम स्पोर्ट्स ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 249 रन बनाए।

टीम से अमृत ने 95 रन, देव प्रताप सिंह ने 80 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अजय कुमार दो को आउट किया। जवाब में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में सात विकेट पर 221 रन बनाए। टीम से उदयराज ने नाबाद 145 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में वंश व अ​भिमन्यू ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच अमृत को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...