Thursday, June 11, 2026
HomeखेलKanpur : यूपीसीए अंडर-15 ट्रायल में 110 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kanpur : यूपीसीए अंडर-15 ट्रायल में 110 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) अंडर-15 ट्रायल के तीसरे दिन 110 खिलाड़ियों ने नेट्स पर दम दिखाया और टीम में चयन के लिए दावेदारी पेश की। तीन दिवसीय ट्रायल में प्रदेश भर से 325 अंडर-15 आयुवर्ग की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और आगामी सत्र के लिए टीम में जगह बनाने के लिए दावा पेश किया। गुरुवार से कमला क्लब में दो दिवसीय सीनियर ट्रायल की शुरुआत होगी। इसमें भी प्रदेश की 200 महिला खिलाड़ी शामिल होंगी।

कमला क्लब में ट्रायल के तीसरे दिन जूनियर महिला खिलाड़ियों ने नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी में जोरदार प्रदर्शन कर महिला चयन समिति की प्रियंका शैली, करिश्मा, सीमा, श्वेता का ध्यान आकर्षित किया। यूपीसीए की ओर से महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को यूपीसीए के मुख्य ट्रायल का हिस्सा बनाया जाएगा। जहं से वे टीम का रास्ता बनाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...