Thursday, September 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : ट्रेन में फोटो देखते ही आरपीएफ ने दबोचे सोना चोरी...

Kanpur : ट्रेन में फोटो देखते ही आरपीएफ ने दबोचे सोना चोरी के दो वांछित

राजस्थान पुलिस की सूचना पर कानपुर सेंट्रल में चला चेकिंग अभियान, स्लीपर कोच से पकड़े गए दोनों आरोपी

Kanpur । ट्रेन में चल रही आरपीएफ की चेकिंग के दौरान फोटो से मिलान होते ही दो यात्रियों पर पुलिस की नजर टिक गई। पूछताछ और पहचान की पुष्टि के बाद दोनों को स्लीपर कोच से उतार लिया गया। राजस्थान में सर्राफा दुकान से सोना चोरी के मामले में वांछित दोनों आरोपियों को आरपीएफ कानपुर सेंट्रल ने पकड़कर राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना मेड़ता, राजस्थान पुलिस ने 16 सितंबर को दोनों आरोपियों के फोटो और उनके बारे में जानकारी आरपीएफ कानपुर सेंट्रल को भेजी थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने ट्रेन संख्या 15633 में चेकिंग अभियान शुरू किया। स्लीपर कोच में जांच के दौरान फोटो से चेहरे का मिलान होने पर दोनों को पकड़कर आरपीएफ पोस्ट लाया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार मंडल निवासी मेतीयादार, गरबेटा-III, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल और राजू शर्मा निवासी सर्वनी, थाना सर्बनी, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।

गुरुवार को मेड़ता थाने की राजस्थान पुलिस टीम कानपुर पहुंची। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों मेड़ता की एक सर्राफा दुकान में काम करते थे और वहीं से सोना चोरी के मामले में वांछित थे। राजस्थान पुलिस अब चोरी गए सोने की बरामदगी और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...