Kanpur। कानपुर जिला खो-खो संघ में करीब 20 वर्ष के बाद कार्यकारिणी में बदलाव हुआ। मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित होटल कैप्सूल में हुई एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कानपुर ओलिंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित की अगुवाई में कार्यवाहक अध्यक्ष रतन श्रीवास्तव और सचिव पद पर विपिन सोनकर के नाम पर मुहर लगी।

रतन श्रीवास्तव को रणवीर सिंह मलिक और विपिन को अजय शंकर दीक्षित के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई। एसोसिएशन का उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा को बनाया गया। वूमेंस विंग की सचिव डा. प्रीति पांडेय बनीं। कोषाध्यक्ष शिवलाल पाल और सह कोषाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को चुना गया। सह सचिव आनंद गुप्ता, रोहित सोनकर और आरके यादव बने।
वहीं, तकनीकी बोर्ड के चेयरमैन डा. महेश चंद्र झा, चयन बोर्ड का चेयरमैन शिवलाल यादव, रेफरी बोर्ड का चेयरमैन रामजी प्रजापति, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु सिंह को चुना गया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सोनकर, सुशील प्रजापति, नूतन शुक्ला, अजय मिश्रा, मुनेंद्र कुशवाहा, प्रिया सचान, ज्योति वर्मा, प्रीतम कुमार को चुना गया।


