Kanpur । ग्रीन पार्क स्टेडियम में 24 अक्टूबर को 12वीं जिला वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एथलेटिक्स कानपुर के तत्वावधान में होने वाली एक दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें कुल 20 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट-2026 में कानपुर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता हैदराबाद के निकट सदाशिवपेट स्थित वॉक्सेन विश्वविद्यालय परिसर, कामकोले के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर होगी।
आयोजकों ने प्रतिभागियों और टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों का मूल जन्मतिथि प्रमाणपत्र साथ लाने के निर्देश दिए हैं। प्रमाणपत्र संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य से सत्यापित होना अनिवार्य है। इसके आधार पर खिलाड़ियों की आयु संबंधी पात्रता की जांच की जाएगी।


