150 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत
Kanpur। इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर फ्लोरेंस और ब्रिलियंट माइंड्स चेस नेक्सस के संयुक्त सहयोग से सिविल लाइंस स्थित सीडलिंग अकादमी में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी चालों और रणनीति से दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को क्लब की सदस्य एवं मुख्य अतिथि चांदनी गुप्ता ने पुरस्कृत किया।
अंडर-9 बालक वर्ग में अभिनंदन जायसवाल पांच अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। अन्वय कटियार, वंश श्रीवास्तव, शिवाय गुप्ता और उत्कर्ष मिश्रा चार-चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शाम्भवी मिश्रा 4.5 अंकों के साथ विजेता बनीं। स्वास्तिका मिश्रा, अविका और तनिष्का यादव तीन-तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-13 बालक वर्ग में शिखर कटियार पहले और आरव कुमार दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सान्वी पोरवाल और माया गुप्ता तीन-तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं, जबकि अनन्या दूसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-17 बालक वर्ग में अध्यांश सिंह ने पांच अंकों के साथ पहला और वेदांत शुक्ला ने चार अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में रितु तलरेजा पहले, अनन्या गुप्ता दूसरे और कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं।


