Kanpur । शहर में पहली बार खेले गए मल्टी डे क्रिकेट चैंपियनशिप में कलावती सुपर किंग्स ने 318 रनों के बड़े अंतर से यशी एकादश को पराजित किया। सुपर किंग्स की ओर से दोनों पारियों में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले सार्थक को मैन आफ द मैच चुना गया।
किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय मैदान में खेले गए मल्टी डे क्रिकेट की पहली पारी में सुपर किंग्स ने 34.2 ओवर में 10 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में यशी एकादश 32.4 ओवर में 124 रन ही बना सकी। पहली पारी में 68 रन की बढ़त लेकर सुपर किंग्स ने दूसरी पारी में रनों का पहाड़ खड़ा किया।
64.4 ओवर में सुपर किंग्स ने हार्दिक के 115 और सुयश के 91 रनों के बदौलत 10 विकेट पर 370 रन बनाए। जवाब में यशी एकादश 18.2 ओवर में 120 रन ही बना सका। दूसरी पारी में सुपर किंग्स के हर्ष और शिवांशु ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को 318 रन की जीत दिलाई।


