Kanpur ।नीर क्षीर चौराहे से पाण्डु नगर पुलिया तक कि जर्जर सड़क का 15 साल के बाद दिन निर्माण नगर निगम 80 लाख से करने जा रहा है।रविवार को पाण्डु नगर गुरु द्वारे के बाहर शिलान्यास विधायक सुरेंद्र मैथानी,पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक अमित पांडे और पार्षद नीरज बाजपेई ने किया।जिस पर क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर खुशी जताई।
पार्षद नीरज बाजपेई ने बताया कि उनके द्वारा महापौर से उक्त सड़क का निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया जिसपर उन्होंने 15 वे वित्त आयोग से निर्माण करने की स्वीकृति दी। शिलान्यास के दौरान हरजीत सिंह,राजवीर सिंह ग्रोवर,मनमोहन सिंह सलूजा,अमरजीत सिंह,राजेंद्र मिश्रा बब्बू आदि उपस्थित रहे।


