Thursday, August 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिस की कार्रवाई, शातिर को सीमा से...

Kanpur : ढोल-नगाड़ों के साथ पुलिस की कार्रवाई, शातिर को सीमा से बाहर खदेड़ा,देखे विडीयो

 

 

Kanpur।  अपराधियों के खिलाफ चल रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बिठूर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय विकास जोशी को ‘जिला बदर’ कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को नशेनिया टिकरा गांव में ढोल-नगाड़ों (डुगडुगी) के साथ मुनादी कराते हुए उसे जिले की सीमा से बाहर खदेड़ दिया।

पुलिस ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि विकास जोशी, पुत्र आनंद जोशी, को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 6 माह के लिए कानपुर नगर की सीमा से निष्कासित किया गया है। इस दौरान उसके जिले में प्रवेश करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक बिठूर के अनुसार, आरोपी के खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया।पुलिस टीम आरोपी को जिले की सीमा तक ले जाकर बाहर छोड़ आई।

गांव में पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं ग्रामीणों ने इसे सुरक्षा की दिशा में जरूरी कदम बताते हुए सराहना की।पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण कायम रखा जा सके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...