Friday, September 11, 2026
HomeखेलKanpur : रणजी ट्रायल में 210 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, प्रवीन कुमार...

Kanpur : रणजी ट्रायल में 210 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, प्रवीन कुमार ने परखी गेंदबाजों की धार

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में रणजी ट्राफी ट्रायल के दूसरे दिन 210 खिलाड़ियों ने नेट्स पर पसीना बहाया। स्विंग मास्टर प्रवीन कुमार ने गेंदबाजों की धार और पूर्व क्रिकेटर शशिकांत खांडेकर ने बल्लेबाजों की क्लास को देखा। दूसरे दिन भी कानपुर के 12 खिलाड़ियों के साथ लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, सहारनपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने ट्रायल में दम दिखाया।

गुरुवार को कमला क्लब में पंजीकरण कराने के बाद नेट्स पर बारी-बारी बल्लेबाज, गेंदबाज और विकेट कीपिंग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा गया। सीनियर चयन समिति ने खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में विभाजित कर दूसरे दिन भी खिलाड़ियों की क्षमता को परखा।

पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीन ने गेंदबाजों की रफ्तार व लेंथ के लिए टिप्स भी दिए। रणजी ट्रायल के दूसरे दिन भी शहर के अमन सिंह चौहान, अंश तिवारी, सुधांशु चौरसिया, अरमान तिवारी, अमन यादव, सौरभ झा, साहुल वर्मा, मो. शारिम, आदित्य दीक्षित, राही प्रताप सिंह, अखिलेश यादव व नक्षत्र वीर सिंह बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। दो दिवसीय रणजी ट्रायल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 90 खिलाड़ियों का चयन चयन मैच व फाइनल ट्रायल के लिए किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...