Thursday, September 10, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी अंडर-15 टीम के लिए कानपुर की 11 बेटियां आजमाएंगी...

Kanpur : यूपी अंडर-15 टीम के लिए कानपुर की 11 बेटियां आजमाएंगी दम

Kanpur । उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंडर-15 बालिका यूपी टीम के चयन मुकाबले 12 और 13 सितंबर को कमला क्लब में होंगे। मुख्य चयन प्रक्रिया में प्रदेशभर के जिलों से चुनी गई महिला क्रिकेटर हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों को 11 सितंबर को कमला क्लब में रिपोर्ट करना होगा।

कानपुर से चयन मुकाबलों के लिए 11 खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें अनुश्री कश्यप, भव्या अवस्थी, दिव्या दिशाद, दिशा सिंह, काव्या बंदोह, माही, मनी पाल, नंदिका यादव, परी यादव, वंशिका यादव और आराध्या सिंह शामिल हैं। सभी खिलाड़ी चयन मुकाबलों में अपने प्रदर्शन के दम पर यूपी अंडर-15 टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। दो दिन तक होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मैच प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। कानपुर की खिलाड़ियों को घरेलू स्तर पर किए गए प्रदर्शन के बाद यह मौका मिला है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...