Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में कानपुर गेम्स ने वाइट स्टोन को पांच विकेट से मात दी। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में वाइट स्टोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.5 ओवर में 150 रन बनाए। टीम से शेख मुश्ताक ने 54 रन, चेतन व विक्रम ने 19-19 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में मो. तल्हा व अभिषेक शर्मा ने दो-दो, हरजीत सिंह, अवि व श्रेयांश ने एक-एक विकेट नाम किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर गेम्स ने 15.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में त्रिभुवन ने 55, विनीत सिंह ने 37, मो. तल्हा ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नीरज शाक्य ने दो व अविनाश सिंह ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच मो. तल्हा को चुना गया।


