Kanpur। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर में किया जाएगा। इसके लिए कानपुर मंडल टीम का चयन गुरुवार को ग्रीन पार्क में हुए ट्रायल से किया गया। कानपुर कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की देखरेख में हुए ट्रायल के आधार पर 40 प्रतिभागियों में 14 का चयन मंडल टीम में हुआ।
कबड्डी एसोसिएशन के वीर सिंह गहलोत ने बताया कि मंडल की टीम में हुमा वकार, विदुषी श्रीवास्तव, रागिनी जादौन, इशिका वर्मा, योगिता यादव, राधिका कुमारी, रिगुल, मोनू, डिंपल, साध्वी, अंकिता शुक्ला, कुसुम, दुर्गा व निशा का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों ने ट्रायल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश की।


