Saturday, September 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : सड़कों के गड्ढे 15 दिन में भरें, सीएम ग्रिड 31...

Kanpur : सड़कों के गड्ढे 15 दिन में भरें, सीएम ग्रिड 31 तक पूरा करें :मंडलायुक्त

मंडलायुक्त ने सीएम ग्रिड के काम 31 अक्टूबर तक पूरे करने के दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्यदायी संस्था होगी काली सूची में

Kanpur । बरसात थमने के साथ शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज होगा। मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने शनिवार को सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण और पैचवर्क का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर 15 दिन में शहर की सभी सड़कें गड्ढामुक्त कराई जाएं। वहीं सीएम ग्रिड के सभी कार्य 31 अक्टूबर तक हर हाल में पूरे करने को कहा।

जाजमऊ में जेके प्रथम से पैसिफिक लॉन और वीआईपी रोड से लाल बंगला चौराहे तक बन रही 2.4 किलोमीटर सड़क का मंडलायुक्त ने जायजा लिया। यहां व्हाइट टॉपिंग तकनीक से सड़क बनाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में यह तकनीक अधिक कारगर है और सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। मार्ग के 60 मीटर हिस्से में अतिक्रमण के कारण फुटपाथ का काम रुका मिला।

मंडलायुक्त ने अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने वीआईपी रोड-लाल बंगला मार्ग पर चल रहे पैचवर्क का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि पैचवर्क में तेजी लाकर 15 दिन में सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।
जोन-4 में स्वरूप नगर थाने से माता स्वरूप रानी मार्ग होते हुए मटके वाले चौराहे तक सीएम ग्रिड कार्य भी देखा।

अधिकारियों ने बताया कि 3000 मीटर सीवर लाइन में 2900 मीटर और वाटर लाइन में 2500 मीटर काम पूरा हो चुका है। 2800 मीटर इलेक्ट्रिक डक्ट और एचडीपीई पाइप तथा 2900 मीटर स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज का काम पूरा हो चुका है। फुटपाथ पर 850 मीटर पीसीसी और 200 मीटर सड़क की मिलिंग पूरी है। शनिवार से पेवर का काम शुरू हुआ।

मंडलायुक्त ने सड़क से निकला मलबा रात आठ बजे तक हटाने और खुले मैनहोल के आसपास बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। फुटपाथ की चौड़ाई दो मीटर रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 अक्टूबर तक काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की कार्रवाई होगी। स्वरूप नगर-माता स्वरूप रानी मार्ग के मामले में मेसर्स एसएस इन्फाजोन पर भी यही कार्रवाई होगी। निरीक्षण में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय समेत अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...