Tuesday, September 22, 2026
HomeखेलSaurashtra : भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दूरे टी20 में भी ऑस्ट्रेलियाई...

Saurashtra : भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दूरे टी20 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया

यशबर्धन और विनीत का शानदार प्रदर्शन
सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त मिली

Saurashtra। यशबर्धन चौहान के शतक से भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच को आसानी से जीत लिया। भारतीय टीम की ओर से यशबर्धन ने 103 रन जबकि वीके विनीत ने 87 रन बनाये। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 238 रनों पर ही रोक दिया।

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 341 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने 47 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें कप्तान लक्ष्य रायचंदानी 11 के साथ पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी और फिर वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। आर्यवीर बदकिस्मती से रन आउट हो गए। वहीं पहले मैच में 18 गेंदों पर 38 रन बनाने वाले अन्वय द्रविड़ इस मुकाबले में केवल 9 रन ही बना पाये।

इसके बाद यशबर्धन और विनीत ने तीसरे विकेट के लिए 132 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला। यशबर्धन ने केवल 100 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 122 रन बनाए, जबकि विनीत ने 92 गेंदों पर छह छक्के और चार चौकों के साथ 87 रन बनाये। अंतिम ओवरों में कुशाग्र ओझा ने भी 20 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए, जिससे भारतीय अंडर-19 टी 341 रन तक पहुंचने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से थॉमस वासेओ ने 78 रन देकर तीन जबकि पैट्रिक सुलिवन ने 55 रन दे कर दो विकेट लिए।

वहीं 342 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मेहमान टीम को उबरने का अवसर ही नहीं दिया। वापसी का मौका नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान जैक चोस्नेक ने सबसे अधिक 81 रन (63 गेंद) बनाए, जबकि मैथ्यू लॉघ (42) और ब्लेक कैटल ने भी पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।

अंततः पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.1 ओवर में 238 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय गेंदबाजी में चिगुरुपति वेंकट सबसे सफल रहे, जिन्होंने 64 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि काव्या पटेल और यशबर्धन चौहान ने दो-दो विकेट हासिल किए। मोहित उल्वा, मनल चौहान और यशवीर गौड़ को भी एक-एक सफलता मिली।

भारत ने इससे पहले वर्षा बाधित पहले मैच को 20-20 ओवर का कर दिए जाने के बाद सात रन से जीता था। इस जीत से भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...